अहलेबैत न्यूज़ ऐजेंसी अबना: इरना की रिपोर्ट के अनुसार सैयद हाशिम सफ़ीउद्दीन ने कहा कि सऊदी अधिकारी, इस्लामी राष्ट्रों और प्रतिरोध के खिलाफ़ षड्यंत्र करके यमन, सीरिया और इराक़ के निर्दोष लोगों की हत्या का जिम्मेदार है।
हिज़्बुल्लाह लेबनान की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष ने सीरिया में तुर्की के लक्ष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीरिया में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ओर्दोगान की नीतियां विफल हो गई हैं। सैयद हाशिम सफ़ीउद्दीन ने कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब, तुर्की और फार्स की खाड़ी क्षेत्र के कुछ अरब देशों ने प्रतिरोध धुरी को निशाना बनाने के लिए आईएस समूह बनाया लेकिन उनकी साज़िशों के परिणाम नकारात्मक साबित हुए।
हिज़बुल्लाह की कार्यकारिणी समिति के प्रमुख सैयद हाशिम सफ़ीउद्दीन ने कहा कि हिज़्बुल्लाह को लगातार और शक्तिशाली सॉफ्ट वार का सामना करना पड़ा है लेकिन सभी कठिनाइयों के बावजूद वह इस लड़ाई में डटा हुआ है।